हिंदी में गाना गा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब मशहूर संगीतकार ए.आर.रहमान के लिए एक गाना गाने जा रही हैं। वह भी हिंदी में। जी हां, कैटरीना को फिल्मों में ठीक से हिंदी बोलनी नहीं आती, लेकिन वो गाना गा रही हैं। असल में बच्चाों की नर्सरी राइम्स के वीडियों में कैटरीना दिखने वाली थीं, लेकिन अब वह उसके लिए अपनी आवाज भी देंगी। रहमान ने तो कैटरीना के लिए अंग्रेजी गाने बनाए थे, लेकिन कैट को तो चुनौतियां लेना बेहद पसंद हैं। इसलिए उन्होंने हिंदी में गाना गाने की ठान ली। By khaskhabar.com |