 |
|
|
| |
| Weather | oC | oF |
 |
Delhi |
18 |
64 |
|
Kolkata |
20 |
68 |
 |
Chennai |
19 |
66 |
|
Mumbai |
17 |
63 |
|
 |
 |
|
|
फिर ऑस्कर की दौड ë
मुंबई। एआर रहमान के संगीत से सजी हॉलीवुड फिल्म "कपल्स रिट्रीट" के एक गाने "ना ना" को अòास्कर के लिए चयनित सूची में शामिल किया गया है। यहां यह गीत 62 अन्य गानों के साथ ऑस्कर नामांकन पाने के लिए संघर्ष करेगा। पुरस्कारों के नामांकन का ऎलान दो फरवरी को किया जाएगा। रहमान ने इस गाने के ऑस्कर सूची मे आने के बाद कहा "मुझे नहीं मालुम इस गाने को नामांकन मिलेगा या नहीं क्योकि हमने इस गाने का कोई प्रचार किया ही नहीं है"। इस एल्बम में "कुरू कुरू" नाम का तमिल गाना भी है जिसे रहमान ने लिखा भी है। इसके अलावा इस एल्बम में संस्कृत, स्पेनिश और हिंदी मे भी गीत है।
ए आर रहमान ने कहा "स्लमडॉग मिलिनेयर को मिली अपार सफलता के बाद वो मुझसे कुछ खास चाहते थे लेकिन साथ ही कुछ ऎसा हो जो फिल्म के साथ चल सके"। रहमान ने बताया कि उन्हें "कपल्स रिट्रीट में के लिए काम करने में मजा आया क्योकि उन्हें संगीत रचने के लिए पूरी स्वतंत्रता मिली थी। By khaskhabar.com |
|
| Go Back |
|
|