गृहमंत्री पर जूत
नई दिल्ली, 8 अप्रैल। कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को 1984 दंगों के मामले में सीबीआई द्वारा निर्दोष करार दिए गए कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर कहा कि इससे क्षुब्ध एक सिख पत्रकार के गृहमंत्री पर जूता फेंकने की घटना से उन पर कोई फर्क नहीं पडता। पत्रकार जरनैलसिंह द्वारा गृहमंत्री चिदंबरम पर जूता फेंकने की घटना के बाद उठे राजनीतिक बवंडर से टाइटलर ने खुद को अलग करते हुए पार्टी द्वारा उनका टिकट काटे जाने के संबंध में उड रही खबरों के बारे में कहा, देखेंगे। उन्होंने इस बात से भी साफ इनकार किया कि पार्टी उनकी उम्मीदवारी के बारे में पुनर्विचार कर रही है। उन्होंने कहा, पार्टी ने पुनर्विचार शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, और ऎसा हो भी क्यों, सिर्फ इसलिए कि मुझे क्लीन चिट मिल गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता ने ऎसे संकेत दिए थे कि पार्टी जगदीश टाइटलर और स”ान कुमार की उम्मीदवारी के बारे में फिर से विचार कर सकती है। कांग्रेस के इस बयान के बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं। 1984 के दंगों के मामले में फंसे इन दोनों नेताओं और फिर गृहमंत्री पर जूता फेंके जाने के बाद कांग्रेस के लिए जो हालात बने हैं, उन्हें देखते हुए पार्टी इन दोनों नेताओं का टिकट काट सकती है। By khaskhabar |