सिखों से "हजारों
नई दिल्ली 10 अप्रैल। गृहमंत्री पी चिदंबरम पर मंगलवार को जुता फेंके जाने की घटना के चलते सिख विरोघी दंगो को लेकर बढ रहे विवाद में लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी गंवाने वाले कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने कहा कि 1984 में जो कुछ हुआ उसके लिए मैं "हजारो बार" माफी मांगेगे। टाइटलर ने एनडीटीवी से कहा कि मैं माफी मांगूंगा, क्योंकि यह हमारे समय में हुआ था। जो कुछ हुआ उसके लिए मैं सिख समुदाय से हजारो बार माफी मांगूंगा। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं शर्मनाक था। टाइटलर ने आरोप लगाया, "मैं लोगों से कहूंगा कि प्रशासन और राज्यपाल को उस समय स्थिति को नियंत्रण में करना चाहिए था, जिन्होंने नही किया।" चिंतित कांग्रेस ने कल अपने विवादास्पद नेता टाइटलर और स”ान कुमार को 1984 के दंगों में उनकी कथित भूमिका को लेकर सिख समुदाय में पैदा हो रहे असंतोष के चलते चुनाव मैदान से हटने का ऎलान किया था। |