राहुल ने अंधेरे म
सीतापुर/हरदोई। कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर ऎसी जगह में उतारा गया, जहां रोशनी बिल्कुल भी नहीं थी। राहुल ने पायलट पर दबाव डाल कर जीरो विजिबिलीटी में उतरवाया। यह बयान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा ने दिया । इससे पहले राहुल ने यूपी दौरे की शुरूआत अलीगढ़ से की, जहां से वो एटा और बलिया होते हुए सीतापुर पहुंचे। रीता बहुगुणा के मुताबिक शाम ढलने लगी थी, लिहाजा नीम अंधेरा होने से पहले ही पायलट ने यहां काफी मुश्किल से हेलिकॉप्टर लैंड कराया। इस बात का ठोस जवाब किसी के पास नहीं था कि आखिर कांग्रेस के युवराज की सुरक्षा को लेकर इतना ब़डा जोखिम क्यों उठाया गया। By:- khaskhabar.com |