 |
|
|
| |
| Weather | oC | oF |
 |
Delhi |
18 |
64 |
|
Kolkata |
20 |
68 |
 |
Chennai |
19 |
66 |
|
Mumbai |
17 |
63 |
|
 |
 |
|
|
तो फिर टूट जाएगा ê
नई दिल्ली। अमेरिका ने आज स्पष्ट किया कि अगर मुंबई जैसा हमला दोबारा हुआ तो भारत के सब्र का बांध टूट जाएगा। उसने आगाह किया कि लश्कर ए तैयबा क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने तथा भारत-पाक सैन्य टकराव को उकसाने के लिए अलकायदा की तर्ज पर काम कर रहा है। रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रक्षा मंत्री एके एंटनी के साथ क्षेत्र को आतंकवाद से हो रहे गंभीर खतरे पर चर्चा की। अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के समापन पर गेट्स ने पत्रकारों से कहा कि अलकायदा की कमान में लश्कर ए तैयबा, तालिबान और तहरीक ए तालिबान सहित आतंक के सिंडिकेट को शिकस्त देने के लिए सभी देशों के बीच उच्चा स्तर का सहयोग जरूरी है।
गेट्स ने कहा कि सिंडिकेट का घर और सुरक्षित पनाहगाह अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमाई इलाकों में है और समूचे क्षेत्र में खतरे की भयावहता को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अलकायदा जहां तालिबान के साथ अफगानिस्तान में सक्रिय है वहीं तहरीक ए पाकिस्तान का निशाना पाकिस्तान और भारत हैं। From khaskhabar.com |
|
| Go Back |
|
|